Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

M.P में ‘यूपी मॉडल’ की एंट्री! रतलाम में हत्या के बाद बुलडोजर एक्शन… 5 आरोपियों के घरों पर चला प्रशासन का डंडा

रतलाम :   मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आलोट क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन और धरने के बीच जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 5 आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी।

इस कार्रवाई को ‘यूपी मॉडल’ की तर्ज पर देखा जा रहा है, जहां गंभीर अपराधों के मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती दिखाई जाती रही है।

बाजार जाने निकला युवक फिर नहीं लौटा

मामला रतलाम जिले के आलोट स्थित विक्रमगढ़ इलाके का है। यहां रहने वाला 22 वर्षीय मनीष माली अपने पिता दिनेश माली के साथ ढुलाई का काम करता था।

बताया गया कि शुक्रवार रात काम से लौटने के बाद मनीष करीब 10 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

अगले दिन मनीष का शव उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित हाटकेश्वर विहार के एक बंद कमरे में मिला। शव मिलने की खबर से परिवार और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Read more : 67 की उम्र में भी कुंवारे हैं मुकेश खन्ना! शादी और प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात…

पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले मयंक नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले मनीष और मयंक के बीच विवाद हुआ था।

परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद आरोपी लगातार मनीष को धमकियां देता था। आरोप है कि मयंक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले मनीष का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

शव रखकर घंटों प्रदर्शन

हत्या की खबर सामने आने के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

काफी देर तक समझाइश के बावजूद लोग शांत नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया।

प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में अपराध और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories