Sunday, September 27, 2026
Home International Bangladesh में रॉक स्टार जेम्स के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ का हमला,...

Bangladesh में रॉक स्टार जेम्स के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ का हमला, 20 से ज्यादा घायल

bangladesh
रॉक स्टार जेम्स के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ का हमला

फरीदपुर : बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब देश के सबसे लोकप्रिय रॉक सिंगर जेम्स उर्फ नागर बाउल के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटना फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के दौरान हुई, जहां जेम्स का लाइव परफॉर्मेंस प्रस्तावित था।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले बवाल

जानकारी के अनुसार, जेम्स रात करीब 9:30 बजे मंच पर आने वाले थे। इसी दौरान बाहरी लोगों का एक समूह जबरन कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर भीड़ उग्र हो गई और मंच की ओर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।

Read More : Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ आज से मंडल पूजा, पांच दिन तक विशेष अनुष्ठान

छात्रों समेत 20 से ज्यादा घायल

हमले में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश फरीदपुर जिला स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम की प्रचार और मीडिया उप-समिति के संयोजक राजिबुल हसन खान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक हुई हिंसा से हालात बेकाबू हो गए।

जेम्स को सुरक्षित निकाला गया

हमलावरों ने मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों व संगीत आयोजनों के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर जेम्स को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

प्रशासन के आदेश पर कॉन्सर्ट रद्द

रात करीब 10 बजे, आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मोस्तफिजुर रहमान शमीम ने मंच से ऐलान किया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द किया जा रहा है। छात्रों के विरोध के बाद हमलावर पीछे हटे, लेकिन कानून व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here