Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ आज से मंडल पूजा, पांच दिन तक विशेष अनुष्ठान

Rahul Goshwami
ram mandir

अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आज से रामलला की विशेष मंडल पूजा का शुभारंभ हो गया है। पांच दिवसीय इस पूजा का नेतृत्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और उडुप्पी स्थित पेजावर मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ कर रहे हैं। पूजा रामजन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में संपन्न हो रही है।

दक्षिण भारतीय परंपरा से हो रहा पूजन

मंडल पूजा में भगवान श्रीराम के साथ उनके पंचायतन देवों एवं परिकरों की विधिवत आराधना की जा रही है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के अनुसार, पूजा में दक्षिण भारत के वैदिक आचार्य एवं विद्वान भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार पूजा होगी, साथ ही सायंकाल पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी।

Read More : Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ मंदिर परिसर

 29 दिसंबर से शुरू होंगे सांस्कृतिक आयोजन

सोमवार से रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला पर मानस पाठ, रामकथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार द्वारा मानस पाठ किया जाएगा, जबकि जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य रामकथा का वाचन करेंगे।

प्रतिष्ठा द्वादशी पर विशेष आयोजन

31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला का महाभिषेक और भव्य आरती होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण भी किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *