Tuesday, October 6, 2026
Home National Petrol Diesel Price Today : कब सस्ता होगा तेल? जनता फिर इंतज़ार...

Petrol Diesel Price Today : कब सस्ता होगा तेल? जनता फिर इंतज़ार में, जानें ताजा भाव…

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today : देश के लाखों वाहन चालकों को 5 जून 2025 को भी ईंधन की कीमतों में किसी तरह की राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी किए, लेकिन इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

Petrol Diesel Price Today : इससे पहले मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जो चुनावी मौसम का असर माना गया था। लेकिन इसके बाद से अब तक ईंधन की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बावजूद भारत में स्थिरता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा है।

अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं आई राहत
देश के प्रमुख शहरों में आज यानी 5 जून को पेट्रोल और डीजल के रेट इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹96.72, डीजल ₹89.62 प्रति लीटर

  • मुंबई: पेट्रोल ₹106.31, डीजल ₹94.27 प्रति लीटर

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹106.03, डीजल ₹92.76 प्रति लीटर

  • चेन्नई: पेट्रोल ₹102.63, डीजल ₹94.24 प्रति लीटर

जनता कर रही सस्ते दामों का इंतजार
बढ़ती महंगाई के दौर में आम लोगों को उम्मीद थी कि नई सरकार के गठन के बाद ईंधन की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई घोषणा सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नीचे आती हैं और डॉलर-रुपया विनिमय दर में स्थिरता रहती है, तो आगामी महीनों में ईंधन की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here