Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG Raipur News : मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई….कॉल...

CG Raipur News : मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई….कॉल मी सर्विस कंपनी को तगड़ा झटका

रायपुर। CG Raipur News : राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट के मामले में कॉल मी सर्विस कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। मामले की जांच के बाद कंपनी का ठेका रद्द करने की अनुशंसा की गई है।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि राज कुमार बोथरा के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से मारपीट की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी किया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को ठेका निरस्त करने की सिफारिश भेज दी गई है।

उधर, इस घटना में शामिल चारों बाउंसरों को तत्काल नौकरी से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अनुशासनहीनता और हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here