Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Student Assault Case: एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र से मारपीट, नशे में...

Bhopal Student Assault Case: एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र से मारपीट, नशे में धुत RGPV छात्रों पर गंभीर आरोप

भोपाल : भोपाल में मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र अमन त्रिपाठी के साथ मारपीट की घटना ने शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित छात्र पर आरोप है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के छात्र अश्विनी श्रीवास्तव और उसके साथियों ने नशे की हालत में हमला किया।

नशे की हालत में की गई बेरहमी से पिटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अमन त्रिपाठी के साथ अचानक विवाद शुरू किया और फिर हाथापाई में बदलते हुए उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में थे और उन्होंने बिना किसी उकसावे के छात्र के साथ मारपीट की। इस दौरान अमन के सिर में गंभीर चोट आई।

दोस्तों ने बीच-बचाव कर बचाई जान

घटना के समय अमन त्रिपाठी के साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल हस्तक्षेप किया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट आई है, हालांकि छात्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Read More : AIIMS Virtual Autopsy : भोपाल एम्स में बिना चीरफाड़ होगा पोस्टमार्टम, 3D वर्चुअल ऑटोप्सी से पता चलेगा मौत का कारण

मारपीट का वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर मारपीट और हंगामे की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

गांधीनगर पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here