जगदलपुर/बस्तर। Nishaanebaz.com-Bastar Ganja Smuggling Crackdown: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 14 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त करते हुए मध्य प्रदेश के खरीदारों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
नानगुर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया 26 किलो गांजा
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नानगुर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर के जरिए गांजा तस्करी की बड़ी सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई और पूछताछ की गई, तो उसके पास से 26 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
सघन पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर गांजा खरीदने पहुंचे मध्य प्रदेश के दो अन्य युवकों को भी धर दबोचा। इस मामले में संलिप्त कुल तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे अन्य तस्करों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
Read More : MP News: माता की ज्योत विसर्जन करने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 25 से ज्यादा घायल
नगरनार थाना क्षेत्र में भी अवैध बिक्री पर कार्रवाई दूसरी ओर, जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक अन्य आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Read More : IPS Ankita Sharma Video: मां पाताल भैरवी के दर्शन करते ही क्यों छलक पड़े SP अंकिता शर्मा के आंसू?
कुल 14 लाख का माल और वाहन जब्त पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग मामलों में पकड़े गए कुल गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। बस्तर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।