बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट, एसटीएफ के दो जवान घायल

Parivesh
बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट, एसटीएफ के दो जवान घायल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से रविवार को एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुरक्षाबल ‘मिशन संकल्प’ के तहत सर्च अभियान में निकले थे। घायल जवानों को पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बीजापुर और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर जारी यह सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। करीब 24 हजार जवानों की तैनाती के साथ इस ऑपरेशन में एसटीएफ, सीआरपीएफ, कोबरा कमांडो, बस्तर फाइटर्स और जिला रिजर्व गार्ड की टीमें शामिल हैं।

अब तक इस अभियान में प्रेशर बम और बारूदी सुरंग विस्फोट की घटनाओं में सीआरपीएफ के एक जवान समेत कुल छह जवान घायल हो चुके हैं। बीजापुर-मुलुगु और भद्राद्री-कोठागुडेम के घने जंगलों में फैले 800 वर्ग किलोमीटर इलाके में यह ऑपरेशन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 75% क्षेत्र की घेराबंदी और सुरंगों की सफाई कर ली गई है और सप्ताह के अंत तक मिशन पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि माओवादियों के कब्जे से इलाकों को मुक्त कराना और आम लोगों के लिए जमीन को फिर से सुरक्षित बनाना ही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *