Tahsildar And SDOP Held Hostage: सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर में भीषण हंगामा, समझाने गए तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

VIKASH KHALKHO

सूरजपुर। Nishaanebaz.com-Surajpur Road Accident Outrage: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से एक बेहद तनावपूर्ण और बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत कुबेरपुर में गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला चंद्रावती जायसवाल की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, ट्रैक्टर और पाठक क्रशर में आग लगा दी, तथा मौके पर पहुंचे तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी को बंधक बना लिया है।

स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका चंद्रावती जायसवाल स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गिट्टी लोड एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। जैसे ही हादसे की खबर आसपास के गांवों में फैली, भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और लापरवाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

Read More :  “7 फेरे नहीं हुए तो शादी अमान्य”—पति की अजीबोगरीब मांग को बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया खारिज

बस्ती के भीतर क्रशर संचालन को लेकर भड़का गुस्सा

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताते हुए मांग की कि बस्ती के भीतर अवैध रूप से संचालित हो रहे क्रशर को तुरंत हटाया जाए और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की बेपरवाह आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। इसी मांग को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर घंटों चक्काजाम कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और पाठक क्रशर तथा ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

Read More : खरसिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जीवन लाल यादव गिरफ्तार

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत पर बवाल : गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और क्रशर में लगाई आग, तहसीलदार, SDOP-TI को बनाया बंधकअधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने के उद्देश्य से बिहारपुर के तहसीलदार करमचंद जाटवर, एसडीओपी और थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने तीनों अधिकारियों को ही बंधक बना लिया। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को शांत कराने और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *