Ashoknagar Political News 2026: मुंगावली में जनसमस्याओं पर कांग्रेस का ‘दंडवत प्रदर्शन’, नगर परिषद अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

मुंगावली (अशोकनगर)। Nishaanebaz.com-Mungawali Congress Dandavat Yatra News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में शनिवार को जनसमस्याओं और बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर एक अनोखा और उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नगर की मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘दंडवत यात्रा’ निकाली। गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से शुरू हुई यह यात्रा सड़कों पर पेट के बल रेंगते हुए नगर परिषद चौराहे तक पहुँची, जिसकी पूरे जिले में जोरदार चर्चा हो रही है।

Read More : Ganesh Chaturthi पर घर बनाएं आटा-मावा मोदक, बिना मैदा के स्वाद होगा लाजवाब, बढ़ जाएगा स्वाद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शोभाराम राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई इस दंडवत यात्रा के जरिए कांग्रेसी नेताओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, विधायकों और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ गहरा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुंगावली के नागरिक लंबे समय से जर्जर सड़कों, चारों तरफ फैली गंदगी, नालियों की सफाई न होने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और राशन व प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के लाभ से वंचित होने जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Read More : Satna Excise Team Attack News: रामपुर बघेलान में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी

सड़कों पर रेंगते हुए जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था नगर परिषद चौराहे पर पहुँचा, तो वहां ज्ञापन लेने के लिए नगर परिषद का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर कांग्रेसियों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने चौराहे पर बैठकर ही सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। परिसर में भजन-कीर्तन शुरू होने के काफी देर बाद नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और अधिकारियों के नाम तैयार किया गया ज्ञापन प्राप्त किया।

Read More : Korba News:‘आज जेल होई, कल बेल होई’ पर थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, केस दर्ज होते ही महिला ने मांगी माफी

ज्ञापन में स्टेशन रोड सहित नगर की विभिन्न गलियों में तत्काल सीसी सड़क निर्माण, मच्छरनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव, रात के अंधेरे को दूर करने के लिए बंद लाइटें चालू करने और वार्ड 15 के पात्र आदिवासियों को पट्टा व आवास सुविधा देने की मुख्य मांगें रखी गईं। इसके साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान की भी मांग उठाई गई। प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र सिंह यादव और आशीष पालीवाल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में उग्र जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *