MP News : सुसाइड नोट में खुलासा : किरण की मौत से हिल उठा अयोध्यानगर, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

भोपाल। भोपाल के अयोध्यानगर में रहने वाली किरण मीणा ने बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, किरण का पति डॉ. संजय देशवाली पहले ऑस्ट्रिया भाग चुका है।

किरण के भाई, डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को संजय ने अपनी पत्नी को मॉल से शॉपिंग कराई थी। इसके बाद उसने किरण को फोन पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें लिखा था कि वह आत्महत्या कर रहा है और अपनी बॉडी मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दान करने को कहा।

Read News : CG News : पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल की छात्रा ने चेस में रचा इतिहास, राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

परिजन बताते हैं कि पति और उसके परिवार के लगातार ताने और प्रताड़ना, साथ ही बच्चों की अनुपस्थिति को लेकर दबाव डालना, किरण के लिए असहनीय हो गया। किरण ने अपने सुसाइड नोट में पति, उसकी मां, बहनों, भाई और उसकी दो गर्लफ्रेंड को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने किरण का सुसाइड नोट जब्त कर हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा है और पति की विदेश यात्रा की जानकारी जुटा रही है। CCTV फुटेज में देखा गया कि संजय 11 सितंबर को सोसाइटी से बैग लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

Read News : GST Impact : नई और पुरानी दोनों कारें हुईं सस्ती, ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

किरण ने अपने अंतिम शब्दों में माता-पिता के प्रति स्नेह व्यक्त किया और अपना अंतिम संस्कार केवल अपनी बेटी के रूप में करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से विस्तृत बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories