Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल की छात्रा ने चेस...

CG News : पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल की छात्रा ने चेस में रचा इतिहास, राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

रिपोर्टर: रोहित वर्मा/खरोरा| मुंगेली में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (एसजीएफआई स्कूल गेम्स) में खरोरा की पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी-इंग्लिश माध्यम विद्यालय की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में उन्होंने 5 में से 4 मैच जीतकर दिसंबर में झारखंड, रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।

निष्ठा ने दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाकर चयन सुनिश्चित किया। उनके प्रदर्शन से विद्यालय, जनप्रतिनिधियों और नगर के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read News : CG News : सेवा पखवाड़ा 2025: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य व पोषण महाअभियान

व्यायाम शिक्षक व निष्ठा के पिता योगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बेटी को बचपन से ही शतरंज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर के कोच हरिकृष्णा रेड्डी के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंची है। इससे पहले निष्ठा ने लिटिल मास्टर चेस प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग की छत्तीसगढ़ चैंपियनशिप जीतकर ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से से सम्मान भी प्राप्त किया था। अब झारखंड में होने वाले नैशनल टूर्नामेंट में जीत हासिल कर निष्ठा त्रिपाठी इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचने का मौका पाएंगी।

Share The News
Previous articleCG news : बेटियों को मिला शिक्षा का पंख, सरस्वती साइकिल योजना बनी सहारा
Next articleMP News : सुसाइड नोट में खुलासा : किरण की मौत से हिल उठा अयोध्यानगर, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here