बस्तर में पंचायत सचिव निलंबित, 4 महीने से था गायब

Parivesh
बस्तर में पंचायत सचिव निलंबित, 4 महीने से था गायब

जगदलपुर: बस्तर जिले के बड़े आमाबाल ग्राम पंचायत के सचिव विद्याधर नेताम को लापरवाही और अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ प्रतीक जैन ने यह कार्रवाई करते हुए सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।

सचिव नेताम पर आरोप है कि वे बीते 4 महीनों से पंचायत कार्यालय से लगातार गैरहाजिर थे और कारण बताओ नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा पंचायत में स्वीकृत 5 कार्यों के लिए जारी 8 लाख 36 हजार रुपये की राशि का हिसाब भी सचिव ने पेश नहीं किया। इन गंभीर लापरवाहियों के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *