Indigo Flight Issue : तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की रायपुर आ रही फ्लाइट अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट….

Parivesh
सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो संकट में हस्तक्षेप से किया इंकार

Indigo Flight Issue : रायपुर। गुरुवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर उस समय हलचल बढ़ गई जब दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट नंबर 6E-6476 रायपुर में लैंड होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी का पता चलते ही सुरक्षा मानकों को देखते हुए उसे रायपुर में उतरने की अनुमति नहीं मिली।

Indigo Flight Issue :फ्लाइट को तुरंत भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। यह वही विमान था जिसे बाद में रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट समय पर न आने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिंग उड़ानें और जरूरी मीटिंग्स का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। कई यात्री एयरपोर्ट पर असमंजस की स्थिति में इंतजार करते नजर आए।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान की तकनीकी जांच जारी है, जिसके बाद ही उसे रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, फ्लाइट के नए समय की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लगातार फ्लाइट्स में आ रही तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *