Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : जगदलपुर में सनसनी! बस्तर विधायक की पत्नी पर जानलेवा...

C.G News : जगदलपुर में सनसनी! बस्तर विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से कटी नसें

bastar
धायक की पत्नी पर जानलेवा हमला

जगदलपुर : जगदलपुर से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे बस्तर अंचल में हड़कंप मचा दिया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

सुबह महारानी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे घायल महिला को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Read More : जबलपुर: फौजी के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में चोर कैद, जांच में जुटी पुलिस

कागज पर लिखा एक शब्द—“भतीजा”

अस्पताल पहुंचने के समय पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थीं। नर्सिंग स्टाफ द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कागज पर सिर्फ एक शब्द लिखा—“भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है और पुलिस जांच की दिशा को भी कई सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

आत्मघाती प्रयास या सुनियोजित साजिश?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास है या किसी ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस जांच तेज, अस्पताल में सुरक्षा बढ़ी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here