Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Two Years Achievements : छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे : CM...

Two Years Achievements : छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे : CM साय बोले- पीएम आवास, किसानों का बोनस और नक्सलवाद की समाप्ति सबसे बड़ी उपलब्धि

0
277

Two Years Achievements : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, और इन दो वर्षों में अभूतपूर्व काम किए गए हैं।

Two Years Achievements मुख्यमंत्री साय ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में 18 लाख गरीब लोग पीएम आवास से वंचित थे। उनकी सरकार ने शपथ लेते ही गरीबों के पीएम आवास की पहली किश्त जारी की और उनके मकान बनने शुरू हुए। उन्होंने किसानों को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी कर रहे हैं, और कांग्रेस द्वारा वादा किए गए, लेकिन नहीं दिए गए, दो साल का बकाया बोनस भी किसानों को दिया गया। इस मद में 13 लाख किसानों के खाते में ₹3,716 करोड़ रुपए देने का काम किया गया। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत अभी तक महिलाओं को 22वीं किश्त दी जा चुकी है।तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए 'चरण पादुका योजना' फिर शुरू, सीएम साय ने निभाया 'मोदी की गारंटी', कांग्रेस ने उठाए सवाल - Editorjee %

Two Years Achievements : तेंदूपत्ता, भूमिहीन मजदूर और पीएससी में विश्वास बहाली

मुख्यमंत्री ने आदिवासी और गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेंदूपत्ते की कीमत बढ़ाकर ₹5 हजार प्रति मानक बोरा की गई है। साथ ही, चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया गया है। 73 लाख गरीब परिवारों को राशन दिया जा रहा है, और 5.62 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल ₹10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और शुचिता पर जोर देते हुए कहा कि पिछली सरकार में हुए CGPSC घोटाले के दोषियों को दंडित किया जा रहा है और उनकी सरकार में पीएससी (PSC) के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।बस्तर की नई पहचान: बंदूक से विकास तक की यात्रा, 2026 तक नक्सलवाद का होगा पूरा सफाया - Naxalism In Chhattisgarh Bastar District Naxalite Killing Amit Shah 2026 Target NTC - AajTak

Two Years Achievements : नक्सलवाद समाप्ति की ओर, बस्तर में आया बदलाव

सीएम साय ने नक्सलवाद की समस्या को राज्य की प्रगति में बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण आज जवान मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए अच्छी पुनर्वास नीति बनाने का उल्लेख किया और कहा कि पिछली सरकार नक्सलियों से लड़ नहीं पाई। सरकार की नियद नेल्ला नार योजना के कारण बस्तर में अब शांति और व्यवस्था आ चुकी है। बस्तर में लोगों को राशन, दूरसंचार के साधन और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे अब वहां जाने से लोग डरते नहीं हैं।

Two Years Achievements : पर्यटन, निवेश और डिजिटल प्रशासन में नए आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रभु श्रीराम को भाचा (भानजा) मानते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत अभी तक 38 हजार से ज्यादा राम भक्त अयोध्या दर्शन करके आए हैं, और 5 लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने राजिम कुंभ को भव्य रूप प्रदान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य की नई उद्योग नीति की पूरे देश में सराहना हो रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार (बिजनेस) मिल चुका है। इस नीति के तहत अभी तक 10 से 12 हजार लोगों को नौकरी मिल चुकी है। साथ ही, उन्होंने रायपुर में एयर कार्गो सुविधा की शुरुआत और मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने जैसे डिजिटल और प्रशासनिक सुधारों की जानकारी दी।

इस प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य शामिल थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here