Durg Crime : बुलेट पर अश्लील हरकतें करते कपल गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग। भिलाई टाउनशिप सेक्टर-10 में बुलेट पर स्टंट और अश्लील हरकतें करने वाले कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लल्लूराम डॉट कॉम में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने युवक और युवती पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन, सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

Durg Crime : मामला तब सामने आया जब सेक्टर-10 की सड़क पर बुलेट बाइक चलाते युवक ने युवती को पेट्रोल टंकी पर उल्टा बैठाकर स्टंट और अश्लील हरकतें कीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक (नंबर CG-07 CQ-7820) और 21 वर्षीय चालक मनीष को पकड़ लिया।

 

Durg Crime : हालांकि, टाउनशिप क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्टंट करने वाले बाइकर और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले युवक सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, अश्लील हरकतों से कपल का व्यवहार स्कूली बच्चों पर भी गलत असर डाल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *