CG NEWS : लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री साव ने वनग्राम बिजराकछार में लगाई जनचौपाल

CG NEWS : लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर वनगांव बिजराकछार, लोरमी में जनचौपाल लगाकर परिवारजनों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायतों के लगभग गांव के लोगों से मुलाकात कर मूलभूत संबंधी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

CG NEWS : महतारी वंदन से किया सशक्त, मुख्यमंत्री जी की हो लंबी आयु

CG NEWS :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित हजारों माताओं बहनों ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि, महतारी वंदन योजना से हम सशक्त हुए हैं। अपने बच्चों की पढ़ाई एवं रोजगार संबंधी कार्य में आसानी हो रही है। ऐसे विकास पुरुष की लंबी आयु एवं उत्तम से स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

CG NEWS : गांवों में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की

CG NEWS : श्री साव ने बिजराकछार में दो सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा निवासखार, महामाई, सुरही, बोईहा, झिरिया और खुड़िया में विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, बिजराकछार में बिजली पहुंचाने अधीक्षण अभियंता को बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्देशित किया। सर्वे कराकर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की है, क्षेत्र में टॉवर लगाया है। नेटवर्क के लिए और टावर लगाया जाएगा . श्री साव ने वन विभाग के बीट गार्ड को टॉर्च का वितरण किया। वहीं गर्मी में जंगल के सूखे पत्ते को नहीं जलाने की अपील की।

CG NEWS : ग्रामीणों के वनभोज का आनंद लिया, किया सुखद संवाद

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वनगांव बिजराकछार, लोरमी में आयोजित जनचौपाल के बाद परिवारजनों के साथ आत्मीय समय बिताया। खुले आसमान और प्रकृति की गोद में सबके साथ संवाद और स्नेह का सुखद अनुभव रहा। हरियाली से घिरे सुंदर वातावरण में वनभोज का आनंद लिया। सरल भोजन, सहज बातचीत और अपनत्व से भरे ये पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री ने खुड़िया पथर्री पारा में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवाधिदेव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

CG NEWS : इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, श्री कोमल गिरी गोस्वामी जी,भाजपा जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री विनय साहू जी, मंडल अध्यक्ष गण श्री सुशील यादव जी, श्री दिनेश कश्यप जी श्री लेखराज ठाकुर जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री संदीप सोनी जी, निवासखार सरपंच रामकुमार आर्मो जी, महामाई सरपंच अमर सिंह धुर्वे जी, सुरही सरपंच विनोद मसराम जी, बोईहा सरपंच शिवराम पंद्राम जी, बिजराकछार सरपंच मोतीलाल बैगा जी, जनपद सदस्य रूखमणि रमेश बिंझवार जी, सरस्वती सुरेंद्र मरावी जी, जिला पंचायत सभापति अनिता कोमल साहू , सभापति समुंद विवेक सिंड्राम जी, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू जी, सरपंच गण, पंचगण, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण गण उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories