Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur M.P News : जबलपुर में तेज रफ्तार MG हेक्टर का कहर, 14...

M.P News : जबलपुर में तेज रफ्तार MG हेक्टर का कहर, 14 वर्षीय किशोर समेत तीन घायल

जबलपुर : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। ओमती थाना क्षेत्र में एक एमजी हेक्टर कार ने शनिवार देर रात जबरदस्त कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था और अनियंत्रित वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया।

कई स्थानों पर मचाया उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने भंवरताल, रसल चौक और इनकम टैक्स ऑफिस के पास खड़ी और चलती कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज रफ्तार के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में एक पुलिसकर्मी और 14 वर्षीय बच्चे समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More : लश्कर की साजिश नाकाम! भारत को दहलाने की मंशा रखने वाले 8 संदिग्ध गिरफ्तार, परदे के पीछे ISI

दीवार से टकराकर रुकी कार

बेकाबू कार आखिरकार सिंधिया पार्क की दीवार से टकराकर रुकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक अनुराग सोनी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बाइट – राजपाल सिंह बघेल, टीआई ओमती थाना, जबलपुर

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here