MP News : जबलपुर में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’ की राशि हड़पने का आरोप, BJP नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

VIKASH KHALKHO

MP News :  जबलपुर: जबलपुर में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’ योजना के तहत मिलने वाली राशि में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंडल अध्यक्ष और एक अल्पसंख्यक नेता पर 40 से 50 मुस्लिम महिलाओं की शादी की राशि हड़पने का गंभीर आरोप लगा है।

Read More : India-Pakistan : भारत का मुनीर को करारा जवाब – परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा भारत

मामले को लेकर सोमवार को कई पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी अकील अंसारी और गुलाब नवी ने उनके हस्ताक्षर और अंगूठे लेकर योजना की राशि निकाल ली, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए।

एक पीड़ित महिला मुस्कान खान ने बताया कि जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें एसपी कार्यालय आना पड़ा।

Read more : Chhattisgarh Politics : भूपेश बघेल के बयान पर सीएम साय का करारा जवाब, कहा- कानून सबके लिए बराबर….

एसपी कार्यालय के बाहर पीड़ित महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सख्त कार्रवाई की मांग की।

उप पुलिस अधीक्षक भगत सिंह गौठरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *