Temple Development: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘मां जागेश्वरी लोक’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, स्थानीय पत्थरों के उपयोग के दिए निर्देश

Anuj Nirala

 Temple Development: भारतेन्द्र सिंह बैस \अशोकनगर/चंदेरी। मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी में स्थित प्रसिद्ध मां जागेश्वरी मंदिर को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चंदेरी दौरे के दौरान मां जागेश्वरी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे भव्य ‘मां जागेश्वरी लोक’ के निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

महाकाल लोक जैसी भव्यता, स्थानीय पहचान पर रहेगा जोर

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘मां जागेश्वरी लोक’ का निर्माण गुणवत्ता, समयबद्धता और स्थानीय संस्कृति को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में बाहरी क्षेत्रों के पत्थरों का उपयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि चंदेरी और ग्वालियर संभाग की खदानों से मिलने वाले स्थानीय पत्थरों का ही इस्तेमाल किया जाए, ताकि निर्माण में क्षेत्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दे।

Jitu Patwari: दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना; बोले- ‘नोटों से नहीं, वोट की ताकत से दीजिए जवाब’

सिंधिया ने कहा कि जिस तरह उज्जैन का महाकाल लोक देशभर में अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के लिए पहचान बना चुका है, उसी तरह मां जागेश्वरी लोक भी भविष्य में धार्मिक पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयसीमा के निर्देश

 Temple Development: केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और समय पर पूरा हो सके।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

 Temple Development: करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा मां जागेश्वरी लोक चंदेरी की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद प्रदेश और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ एक भव्य धार्मिक परिसर का अनुभव मिलेगा।

Khandwa Protest: खंडवा में किसानों का हल्ला बोल ई-टोकन व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका; CM मोहन और शिवराज के पुतले फूंके

स्थानीय पत्थरों के उपयोग और पारंपरिक स्थापत्य शैली को प्राथमिकता देने के निर्देश से यह परियोजना क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को भी सहेजने का काम करेगी। सिंधिया ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मां जागेश्वरी लोक, महाकाल लोक की तर्ज पर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *