Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Cyber Crime : इंदौर: AI तकनीक से छात्रा की फोटो एडिट...

Indore Cyber Crime : इंदौर: AI तकनीक से छात्रा की फोटो एडिट कर तुड़वाई सगाई; बाणगंगा पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर पर कसा शिकंजा

Indore Cyber Crime : इंदौर। तकनीक का वरदान किस तरह अभिशाप बन सकता है, इसका खौफनाक उदाहरण इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सहारा लेकर एक छात्रा की सामान्य तस्वीरों को आपत्तिजनक बनाया और उसकी सगाई तुड़वा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

शादी के फंक्शन से शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल गुर्जर (निवासी राऊ) की मुलाकात पीड़िता से वर्ष 2024 में एक विवाह समारोह के दौरान हुई थी। वहाँ विशाल ने छात्रा की कुछ तस्वीरें खींची थीं। आरोपी पिछले काफी समय से छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन इंकार किए जाने पर उसने बदला लेने की नियत से AI तकनीक का इस्तेमाल कर उन तस्वीरों को अश्लील और आपत्तिजनक रूप में एडिट कर दिया।

सगाई तुड़वाकर पीड़िता को सुसाइड की कगार पर पहुँचाया आरोपी की संवेदनहीनता यहीं खत्म नहीं हुई। जब पीड़िता की सगाई दूसरी जगह तय हुई, तो आरोपी ने उसके मंगेतर और ससुराल पक्ष को वे फर्जी तस्वीरें भेज दीं, जिसके परिणामस्वरूप छात्रा की सगाई टूट गई। इस घटना और लगातार मिल रही धमकियों से छात्रा मानसिक रूप से इस कदर टूट गई कि वह आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने की कगार पर पहुँच गई थी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई परिजनों के सहयोग से पीड़िता ने बाणगंगा थाने में आपबीती सुनाई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ आईटी एक्ट और डराने-धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अपील की है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर डरे नहीं, बल्कि तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here