पत्नी की बेवफाई से टूटा पति, प्रेमी को चाकू से वार कर की हत्या

Parivesh
पत्नी की बेवफाई से टूटा पति,

इंदौर: शहर में एक बार फिर रिश्तों का खूनी खेल सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड में पत्नी के प्रेमी को उसके पति ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बाबू बैरागी के रूप में हुई है, जो इंदौर में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। आरोपी पति राजू यादव की पत्नी उससे अलग होकर बाबू के साथ लिव-इन में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी राजू यादव आखरी बार पत्नी से मिलने के बहाने इंदौर पहुंचा था। तीनों दिनभर साथ घूमे और शॉपिंग भी की। लेकिन पत्नी की बेवफाई से अंदर ही अंदर गुस्से में उबल रहे राजू यादव ने देर रात बाबू बैरागी पर हमला बोल दिया।

राजू ने सोते वक्त बाबू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद राजू यादव खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

इस वारदात ने एक बार फिर से रिश्तों की जटिलता और विश्वासघात के घातक अंजाम को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *