Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर कार्रवाई, 2...

Raipur Crime : रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख नकद जब्त

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के कबीर नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने सफलता हासिल की।

Raipur Crime : मुखबिर की सूचना पर एसीपी आजाद चौक इशू अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे पटरी के पास घेराबंदी की। यहां मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा संचालित करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में आकाश टांडी (31) और मोहम्मद आरिफ (50) शामिल हैं। उनके पास से करीब 5 लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here