match ticket online booking : आज शाम फिर शुरू होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की ऑनलाइन टिकट बुकिंग

match ticket online booking : रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज (28 नवंबर) शाम 5 बजे से फिर से शुरू कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने इस चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए भी TicketGenie.in को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले, पहले चरण की बुकिंग 22 नवंबर को शाम 5:04 बजे शुरू हुई थी, लेकिन मात्र 16 मिनट बाद, यानी 5:20 बजे ही, इसे बंद कर दिया गया था। क्रिकेट संघ ने दावा किया था कि इस 16 मिनट की अवधि में ही 18 हजार टिकटों की बुकिंग हो गई थी।INDIA vs SOUTH AFRICA : भारत-विरुद्ध-दक्षिण अफ्रीका, पहले नहीं हुई टिकट बुक  ? आज आखिरी मौका ... - Khabarchalisa News

match ticket online booking
संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने पहले चरण की बुकिंग बंद होने के बाद जानकारी दी थी कि बुकिंग साइट पर एकाएक बढ़े दबाव के कारण सर्वर जाम होने का खतरा था, इसीलिए साइट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया था कि दूसरे चरण की बुकिंग शुक्रवार (आज) से शुरू की जाएगी।

दूसरे चरण की बुकिंग के नियम पहले की तरह ही रहेंगे, जिसमें एक आईडी पर केवल चार टिकटें ही दी जाएंगी। स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 50 हजार से अधिक है, जिसके लिए क्रिकेट संघ ने कुल 46 हजार टिकटों की बिक्री की जानकारी दी थी।

match ticket online booking
फिजिकल टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम आना होगा
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्हें ई-टिकट के बदले फिजिकल टिकट प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को अपने स्मार्टफोन पर बुकिंग की पुष्टि दिखाते हुए राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर में आना होगा। यह काउंटर 24 नवंबर से खोला गया है, जो मैच के एक दिन पहले, 2 दिसंबर की शाम तक खुला रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories