Raipur Lady Don Case : रायपुर में लेडी डॉन का कहर, छात्राओं को बंधक बनाकर लूट और अश्लील हरकतें….

Parivesh
Raipur Lady Don Case

Raipur Lady Don Case : रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर और खुद को ‘लेडी डॉन’ कहलवाने वाली कुख्यात अपराधी पूजा सचदेवा को पुलिस ने उसके गिरोह के 5 अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूजा और उसके साथियों पर कमल विहार क्षेत्र में दो छात्राओं और उनके भाई को बंधक बनाकर भीषण मारपीट, लूटपाट और अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज आरोप है।

Raipur Lady Don Case : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात 14 नवंबर की है। अमलीडीह की दो छात्राएं अपने भाई को दवाई देने कमल विहार गई थीं। वापस लौटते समय लिफ्ट में उनकी मुलाकात नशे की हालत में मौजूद पूजा सचदेवा और उसके साथियों से हुई। बातचीत के दौरान, पूजा ने खुद को महिला सब-इंस्पेक्टर बताकर धमकाना शुरू कर दिया और छात्रा पर ‘गलत गतिविधियों’ में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया।

read more : Raipur Child Labour Rescue : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का छापा : रायपुर की दो फैक्ट्रियों से 109 बाल मजदूर रेस्क्यू….

पुलिस बताकर बंधक बनाया, लाखों की लूट

धमकाकर पूजा जबरन छात्रा को उसके भाई के कमरे तक ले गई। कमरे में घुसते ही आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया और सभी को कैद कर लिया। इस दौरान गिरोह ने तीनों पीड़ितों के साथ जमकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों को बंधक बनाकर गिरोह ने उनसे करीब डेढ़ लाख रुपए कैश, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिए। इतना ही नहीं, लूट के बाद भी और पैसों की डिमांड की गई, और छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

read more : CG Weather Update : दुर्ग समेत कई जिलों में शीतलहर अलर्ट….

18 बार जेल जा चुकी है ‘लेडी डॉन’

पीड़ितों ने तत्काल मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और पूजा सचदेवा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूजा का भाई मोनू सचदेवा और साथी करण साहू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पूजा सचदेवा का आपराधिक इतिहास बेहद खूनी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, बलवा, सट्टेबाजी, गांजा तस्करी सहित करीब 18 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह अब तक 18 बार जेल जा चुकी है। 2017 के चर्चित संतोष दुबे हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

गौरतलब है कि पूजा की बहन मोनिका सचदेवा भी ‘लेडी डॉन’ के नाम से जानी जाती है, जिसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार चल रहे मोनू सचदेवा और करण साहू की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *