Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के डंगनिया क्षेत्र में स्थित कृष्णसखा गृह निर्माण समिति मर्यादित के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा और सदस्य अनिमेष मिश्रा के खिलाफ जमीन पर फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। सुंदर नगर निवासी शिकायतकर्ता शैलेष धुरंधर ने जनदर्शन में दोनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों और झूठे शपथ पत्रों के माध्यम से न्यायालय को गुमराह कर धुरंधर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की भूमि (खसरा नंबर 173/1 और 173/3, भूखंड क्रमांक 47, क्षेत्रफल 3000 वर्गफुट) को समिति की भूमि (खसरा नंबर 161/2) का हिस्सा बताकर धोखाधड़ी की और जमीन पर कब्जा कर लिया।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर ने रायपुर एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। रिपोर्ट में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) द्वारा स्पष्ट किया गया कि नायब तहसीलदार को पूर्व में चल रहे नामांतरण प्रकरण और न्यायालयीन मामलों की जानकारी नहीं थी, जिसे शिकायतकर्ता ने जानबूझकर छुपाया। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि हड़पने के इस आपराधिक षड्यंत्र की जांच के लिए एसएसपी को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


