मंडला में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूरों की मौके पर मौत

0
117

मंडला, मध्यप्रदेश – जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी रैयत गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करेंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब शिवनाथ झरिया (20) और दालचंद झरिया (40) एक रिश्तेदार के घर छत की ढलाई के लिए सरिया बिछा रहे थे। इसी दौरान एक सरिया पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे शिवनाथ करेंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में दालचंद भी बिजली की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहगांव भिजवाया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों मृतक पौंडी झुरकी गांव, चौकी चाबी के निवासी थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here