CG news : बेटियों को मिला शिक्षा का पंख, सरस्वती साइकिल योजना बनी सहारा

तिल्दा नेवरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागांव में गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।

Read News : CG News : सेवा पखवाड़ा 2025: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य व पोषण महाअभियान

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य यू.डी. गेन्ड्रे ने स्वागत भाषण देते हुए योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत नवागांव की सरपंच नीरा धर्मेंद्र कोसल, उपसरपंच शिवप्रसाद साहू, शाला समिति अध्यक्ष रमेश साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधि व शिक्षक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Read News : Indore Assembly : हादसे पर संवेदना, गरबा पर सख्ती : विधायक गोलू शुक्ला का बड़ा बयान…

इस अवसर पर कक्षा 9वीं की 58 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और उन्होंने सरकार व विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories