Kondagaon News : गाय के पेट से निकला 80 किलो प्लास्टिक, ऑपरेशन देख डॉक्टर भी रह गए दंग….

कोंडागांव। Kondagaon News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बीमार गाय की सर्जरी के दौरान उसके पेट से 80 किलो प्लास्टिक और पॉलीथीन निकाला गया। यह घटना न केवल मानव लापरवाही की दर्दनाक मिसाल है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि हमारे कचरे का खामियाजा आखिर क्यों बेजुबान जानवरों को भुगतना पड़ता है?

Kondagaon News : गाय की हालत काफी गंभीर थी और उसे पशु चिकित्सालय लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ‘रूमेनोटोमी’ नामक सर्जरी का निर्णय लिया। उपसंचालक डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन में डॉ. ढालेश्वरी, डॉ. दीपिका सिदार और उनकी टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने गाय के पेट से प्लास्टिक, पॉलीथीन, रैपर और अन्य अपचनीय कचरा निकाला जिसका कुल वजन करीब 80 किलो था।

Kondagaon News

डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्या तब होती है जब मवेशी कचरे के ढेर से खाना शुरू करते हैं, जिसमें पॉलीथीन और प्लास्टिक के कचरे भी होते हैं। धीरे-धीरे ये पदार्थ उनके पेट में जमा हो जाते हैं और पाचन को पूरी तरह बाधित कर देते हैं। इससे जानवरों की भूख खत्म हो जाती है, पेट फूलने लगता है और उनका जीवन संकट में पड़ जाता है।

पशुपालन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और कचरा खुले में न फेंके। साथ ही पशुओं को खुले में कूड़ा खाने से रोकें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल ऑपरेशन के बाद गाय को विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories