Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh मलेशिया में छत्तीसगढ़ का दीपक गिरफ्तार! लापता युवक को लेकर अब खुला...

मलेशिया में छत्तीसगढ़ का दीपक गिरफ्तार! लापता युवक को लेकर अब खुला बड़ा राज, विदेश मंत्रालय भी हरकत में

मलेशिया : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी युवक दीपक तंबोली को मलेशिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से लापता चल रहे दीपक की गिरफ्तारी की जानकारी अब सामने आई है। युवक के पिता को एक कॉल के माध्यम से बताया गया कि दीपक मलेशियाई पुलिस की हिरासत में है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह वीज़ा एक्सपायरी से जुड़ा मामला हो सकता है।

Read More : शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों के लिए नहीं बचेगा कोई रास्ता”: गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

दीपक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं था और तीन साल पहले मानसिक रोग विशेषज्ञ से उसका इलाज भी हुआ था। यह पहलू भी अब जांच का हिस्सा बन गया है। परिजनों ने बिलासपुर सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मलेशिया पुलिस से ऑफिशियल कॉन्टैक्ट करना शुरू किया है।

दीपक तंबोली (29) 31 मई को नौकरी की तलाश में मलेशिया के कुआलालंपुर गया था। परिजनों के मुताबिक, 18 जुलाई तक उसका संपर्क बना रहा, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल तो ऑन है पर कॉल और मैसेज का जवाब नहीं मिल रहा था। बैंक पासबुक की जानकारी से पता चला कि 18 जुलाई तक उसने ATM से पैसे निकाले थे।

Read More : नुआखाई पर अब 28 अगस्त को रहेगी छुट्‌टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

दीपक की गुमशुदगी की खबर मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। अब दीपक की गिरफ्तारी की खबर के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here