Big News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव : विवेक शर्मा को मिली नए महाधिवक्ता की जिम्मेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश आज विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी किया गया।

प्रफुल्ल एन भारत ने अपने इस्तीफा पत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में राज्य के हितों की रक्षा में सहयोग देने वाले नौकरशाहों और महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद कहा।

विवेक शर्मा की नियुक्ति को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके पास 23 वर्षों का वकालत अनुभव है। विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आर.एस. शर्मा के सुपुत्र हैं और उन्होंने शासन की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है।

विवेक शर्मा ने शासन की ओर से चर्चित लीकर स्कैम, कोल स्कैम और एसीबी से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कानूनी दक्षता और अनुभव को देखते हुए उन्हें महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक शर्मा 3 जून 1980 को बिलासपुर में जन्मे, और उन्होंने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी, जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता होंगे।

शासन ने उम्मीद जताई है कि विवेक शर्मा अपने अनुभव और न्यायिक समझ के बल पर राज्य के कानूनी मामलों में उत्कृष्ट योगदान देंगे और उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय में राज्य की मजबूत पैरवी करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories