Raipur City News: इंस्टाग्राम रील का चस्का पड़ा भारी: बाइक पर अश्लील स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने उतारी हीरोगिरी

Sanjay Sahu
Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। राजधानी रायपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवक और युवती ने चलती बाइक पर बॉलीवुड गाने की धुन पर खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Raipur City News: पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में युवक और युवती बिना हेलमेट के बाइक पर खतरनाक स्टंट करते और सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बाइक चालक को हिरासत में लिया।

Raipur City News: जांच में आरोपी की पहचान मठपुरैना निवासी भीमेश देवांगन (24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही आरोपी से अपनी गलती स्वीकार करवाकर माफी भी मंगवाई गई।

Raipur City News: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन, खतरनाक स्टंट या अशोभनीय हरकतें न करें। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *