CG NEWS : देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार: गुढ़ियारी में पुलिस की कार्रवाई, पुराना अपराधी भी निकला

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

CG NEWS : पुलिस को सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी कट्टा और कारतूस मिले, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उईके उर्फ छोटा भाऊ, निवासी प्रेम नगर गुढ़ियारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2022 में हथियार रखने का मामला दर्ज हो चुका है और उस पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *