Janjgir Crime: चांपा में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

Sanjay Sahu
Janjgir Crime

Janjgir Crime: जांजगीर-चांपा। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली दवाएं बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने श्याम होटल के पास घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कोडीन युक्त 150 नशीली सिरप और 13,800 नशीली टेबलेट बरामद की गईं। जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 64,950 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने मामले में युवराज दास महंत निवासी यादव मोहल्ला चांपा और अमित गोपाल उर्फ रेशू निवासी कोरवापारा चांपा को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(C) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मामले में पकड़े गए नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Janjgir Crime: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *