Ganesh Utsav 2025 : गणेश उत्सव पर रायपुर प्रशासन की सख्त गाइडलाइन जारी….

Parivesh
Ganesh Utsav 2025

Ganesh Utsav 2025 : रायपुर। राजधानी में गणेश उत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब किसी भी समिति को सड़क पर पंडाल लगाने से पहले अनुमति लेनी होगी। वहीं रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। हर पंडाल में CCTV कैमरा लगाना और स्वयंसेवक तैनात करना भी अनिवार्य किया गया है।

Ganesh Utsav 2025 : एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने उत्सव समितियों की बैठक लेकर साफ निर्देश दिए कि एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। पुलिस ने समितियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर रात में विशेष निगरानी रखने को कहा है।

झांकियों के लिए प्रशासन ने तय रूट जारी किया है। झांकी शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदरबाजार, सत्तीबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती थाना, लीली चौक, लाखेनगर, रायपुरा होते हुए महादेवघाट पहुंचेगी। वहीं शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकी निकालने पर रोक रहेगी।

विसर्जन केवल महादेवघाट कुंड में ही होगा। समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि झांकियों की ऊंचाई बिजली तारों से सुरक्षित दूरी पर रहे और जनरेटर व वायरिंग मानक अनुसार हों। साथ ही विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ में साथ लाने से बचने की अपील की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *