Raigarh News: रायगढ़ के मां शिवा प्लांट में बड़ा हादसा: इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट जैसी स्थिति, 5 श्रमिक झुलसे, दो रायपुर रेफर

Sanjay Sahu
Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह एक गंभीर औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिसकी चपेट में आकर पांच श्रमिक झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Raigarh News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डु यादव के रूप में हुई है। सभी को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ स्थित ओपी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Raigarh News: डॉक्टरों के अनुसार, चौखट सिंह और प्रमोद सोनी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य तीन श्रमिकों का इलाज ओपी फोर्टिस अस्पताल में जारी है।

Raigarh News: घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह इंडक्शन फर्नेस में आई तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन घायलों के इलाज और प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे हुए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *