Indore Crime: चोरी का शक… भीड़ बनी जज!, हाथ-पैर बांधकर दी ‘तालिबानी सजा’, अब वीडियो वायरल तो पुलिस जांच में जुटी.”

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर: इंदौर में कानून को हाथ में लेने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वच्छ शहर की पहचान रखने वाले इंदौर में कुछ लोगों ने चोरी के संदेह में दो युवकों को ऐसी सजा दी, जिसने इंसानियत और कानून—दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के केशरबाग रेलवे ब्रिज के पास दो युवकों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें रेलवे ट्रैक किनारे बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी के संदेह में भी किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Indore Crime: ये तस्वीरें आपको झकझोर देंगी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवकों के हाथ-पैर बांध दिए गए हैं और कुछ लोग उन्हें रेलवे ट्रैक के पास लात-घूंसों और डंडों से पीट रहे हैं।

Indore Crime: जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों पर इलाके के एक मकान में चोरी की नीयत से घुसने का आरोप है। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर दोनों भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाने के बजाय भीड़ ने खुद ही फैसला सुनाया और दोनों को केशरबाग रेलवे ब्रिज के पास ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की।

Indore Crime: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

Indore Crime: पुलिस का साफ कहना है कि यदि किसी पर चोरी का संदेह भी हो, तब भी उसे सजा देने का अधिकार केवल कानून को है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *