CG NEWS : रायपुर में गंदगी में बन रहा था पनीर, 520 किलो जब्त कर फैक्ट्री सील

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में अमानक परिस्थितियों में पनीर निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर भाठागांव स्थित केशरी बगीचा रोड पर संचालित KLP Dinch & Milk Products फैक्ट्री पर छापा मारा।

CG NEWS : जांच के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी और अस्वच्छ हालात पाए गए। पनीर बनाने की टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थीं और आसपास साफ-सफाई का अभाव था। फैक्ट्री नाले के किनारे संचालित की जा रही थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।

CG NEWS : खाद्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य के लिए खतरा देखते हुए 520 किलो पनीर जब्त कर उसे नष्ट कर दिया, ताकि यह बाजार तक न पहुंच सके। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

CG NEWS : अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की लापरवाही से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *