Thursday, May 28, 2026
35.4 C
Raipur

CG NEWS : फर्जी e-Challan से ठगी का खतरा: रायपुर पुलिस की चेतावनी, केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें भुगतान

CG NEWS : रायपुर : फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है । सावधान रहें: कभी भी अनाधिकृत लिंक पर क्लिक न करें या एप्लीकेशन पर लॉग-इन ना करें । वाहन के पेंडिंग ई-चालान भुगतान हेतु हमेशा आधिकारिक website ( https://echallan.parivahan.gov.in/ ) या NextGen mParivahan App के प्लेटफॉर्म से ही अपना e-challan चेक कर भुगतान करें।अनजान नंबरों से आए संदेशों में दी गई लिंक पर भरोसा न करें और पेमेंट करने से पहले चालान को अधिकृत वेबसाईट/एप्लीकेशन पर वेरिफाई करें।

CG NEWS : ध्यान रखें और बचत करें: अधिकृत वेबसाइट/एप्लीकेशन से चालान पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है, जबकि थर्ड पार्टी पोर्टल/एप्लिकेशन से भुगतान करने पर टैक्स का अतिरिक्त भुगतान चुकाना पड़ता है।

CG NEWS : सुरक्षित रहने के लिए प्रमुख सावधानियां:

1. लिंक पर क्लिक न करें: अनजान नम्बर से आये SMS या व्हाट्सएप पर आए ‘चालान पे’ लिंक से बचें।अगर निम्नलिखित अधिकृत सेंडर आईडी से SMS आये तब ही लिंक पर क्लिक करें-
– BV-VAAHAN-G
– BT-VAAHAN-G
– BH-VAAHAN-G
– BM-VAAHAN-G
– BZ-VAAHAN-G
2. आधिकारिक वेबसाइट/एप्लीकेशन: https://echallan.parivahan.gov.in/ या NextGen mParivahan app का ही उपयोग करें।
3. स्पेलिंग जांचें: नकली वेबसाइटों की स्पेलिंग असली जैसी हो सकती है, ध्यान से देखें।
4. ओटीपी (OTP) साझा न करें: किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी न बताएं, भले ही वह खुद को अधिकारी बताए।
5. फर्जी कॉल से सावधान: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान न करें।

CG NEWS : क्या करें अगर आपके साथ धोखाधड़ी हो जाय –

1. साइबर हेल्पलाइन: तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
2. बैंक को सूचित करें: अपने बैंक को तुरंत सूचित करें ताकि ट्रांजैक्शन को रोका जा सके।

CG NEWS : रायपुर पुलिस की लोगों से अपील है कि कृपया अपने मोबाइल पर nextgen mParivahan App इंस्टाल कर ले और इसमें परिवहन विभाग की उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाये।साथ ही अपने वाहन के ई-चालान के भुगतान हेतु इसका उपयोग करें, यह सुरक्षित है और इसमें भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क से भी बच सकते है। इस एप्लीकेशन में अपने वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज भी डिजिटली रख सकते है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories