अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM, किया पद स्वीकार, आज ही शपथ ग्रहण

0
244

बारामती :  महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने राज्य की राजनीति को गहरे शोक और उथल-पुथल में डाल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP अजित पवार गुट के मुखिया अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद न सिर्फ सत्ता संतुलन बदला, बल्कि राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं।

सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाने पर सहमति

अजित पवार के निधन से खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद को लेकर NCP के भीतर मंथन शुरू हुआ। इसी क्रम में पार्टी नेताओं ने उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बनाई। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और वे 31 जनवरी की शाम 5 बजे शपथ ले सकती हैं।

Read More : किश्तवाड़ में फिर गरजे हथियार, डोलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, जैश के 2–3 आतंकी आतंकी घिरे

विधायक दल की बैठक के बाद होगा आधिकारिक ऐलान

शनिवार सुबह 11 बजे NCP विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद सुनेत्रा पवार के नाम पर औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस फैसले से संगठन में स्थिरता बनी रहेगी और अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

NCP के वरिष्ठ नेताओं ने निभाई अहम भूमिका

29 जनवरी को अंतिम संस्कार के बाद से ही सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इस बीच NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर उन्हें नेतृत्व संभालने का आग्रह किया। 30 जनवरी को हुई बैठक में औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव रखा गया।

अजित पवार के मंत्रालयों पर भी नजर

अजित पवार के पास महाराष्ट्र सरकार में वित्त, आबकारी और खेल जैसे अहम मंत्रालय थे। अब उनके निधन के बाद इन मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1985 में अजित पवार से विवाह किया। 2024 में उन्होंने बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन विपक्ष की ओर से खड़ी उनकी ननद सुप्रिया सुले से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद NCP ने उन्हें राज्यसभा भेजा, जहां वे सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here