Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh SECL Employee Attacked : सूरजपुर में बेखौफ गुंडे : SECL कर्मचारियों से...

SECL Employee Attacked : सूरजपुर में बेखौफ गुंडे : SECL कर्मचारियों से भरी बस रोककर मचाया उत्पात, कर्मचारी को बस के अंदर पीटा

SECL Employee Attacked : सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े गुंडागर्दी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, एसईसीएल (SECL) आमगांव खदान से कर्मचारियों को ड्यूटी के बाद लेकर लौट रही एक स्टाफ बस को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने बस के भीतर घुसकर जमकर हंगामा और मारपीट की।

बताया जा रहा है कि बस जब अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी, तभी अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। पहले उन्होंने बस चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी बस के भीतर घुस गए और वहां बैठे एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से बस में सवार अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल: इस पूरी घटना का वीडियो बस में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश बिना किसी डर के बस के अंदर विवाद कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई: घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here