Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh chhattisgarh Monsoon Update: रायपुर में अजब मौसम: फुंडहर में झमाझम बारिश, VIP...

chhattisgarh Monsoon Update: रायपुर में अजब मौसम: फुंडहर में झमाझम बारिश, VIP रोड रहा सूखा, अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update
Chhattisgarh Monsoon Update
chhattisgarh Monsoon Update: रायपुर :  रायपुर में शनिवार शाम को अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। फुंडहर चौक में तेज बारिश हुई, जबकि पास स्थित VIP रोड पर बारिश नहीं हुई। दोनों इलाके करीब होने के बावजूद मौसम में यह अंतर देखने को मिला।
chhattisgarh Monsoon Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मानसून अब तक प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंच चुका है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है।
पिछले 24 घंटों में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
chhattisgarh Monsoon Update: अब तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित 18 से अधिक जिलों में मानसून पहुंच चुका है। वहीं सरगुजा, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कुछ अन्य जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून पहुंचने की संभावना है।
हालांकि प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन कई जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा कमी राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दर्ज की गई है।
chhattisgarh Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इससे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खेतों में जरूरी नमी बनने की उम्मीद है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here