HomeMadhya PradeshIndoreIndore Crime News: इंदौर पुलिस का महाअभियान नशे के सौदागरों और बदमाशों...

Indore Crime News: इंदौर पुलिस का महाअभियान नशे के सौदागरों और बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार, चरस-गांजा, नशीला थिनर और हथियार बरामद

Date:

Related stories

Indore Crime News: इंदौर। शहर को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों, अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों और जिला बदर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया। जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा, पंढरीनाथ और चंदन नगर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चरस, गांजे की पुड़िया, नशीला थिनर, भांग मनुखा और तड़तड़ी वाले घातक चाकू बरामद किए हैं।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे पहले ही जिला बदर किया जा चुका था, लेकिन वह आदेश का उल्लंघन कर शहर में घूम रहा था।

चार थाना पुलिस ने एक साथ संभाला मोर्चा

Indore Crime News:  इंदौर पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विशेष सर्चिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा, पंढरीनाथ और चंदन नगर थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी, खुलेआम नशा करने वालों और अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।

Indore Crime: इंदौर में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 450 CCTV कैमरों की मदद से दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 5 मोबाइल और बाइक जब्त

जूनी इंदौर पुलिस ने 11 आरोपियों को दबोचा

Indore Crime News:  कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी सफलता जूनी इंदौर थाना पुलिस को मिली, जिसने अकेले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में चरस, गांजा और नशीला थिनर बेचने और नशा करने की तैयारी में थे।गिरफ्तार आरोपियों में साहिल खान, मोइन, साहिल सुफियान, रिजवान मंसूरी, सादिक सहित अन्य बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

अन्नपूर्णा और पंढरीनाथ पुलिस की कार्रवाई

Indore Crime News: अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने चंदूवाला गेट और गुलजार कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर जुनैद और कमलेश को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से भांग मनुखा और गांजा बरामद किया गया।वहीं पंढरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र यादव को गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

जिला बदर अपराधी इरफान फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Indore Crime News: अभियान के दौरान चंदन नगर थाना पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने निहालपुर निवासी इरफान को गिरफ्तार किया, जिसे पहले ही जिला बदर किया जा चुका था।इसके बावजूद वह प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए शहर की सीमा में घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला बदर आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

घातक चाकू लेकर दहशत फैला रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Indore Crime News: सिर्फ नशे के कारोबारियों पर ही नहीं, बल्कि अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अनस खान, रिहान और सौरभ राखवाल को सार्वजनिक स्थान पर तड़तड़ी वाले घातक चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Indore Crime News: पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और जिला बदर आदेश के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि शहर में सक्रिय अन्य नशा तस्करों और अपराधियों के नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके।

Indore Car Accident: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, नगर निगम कर्मचारी की एक्टिवा को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

Indore Crime News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने या युवाओं को नशे की ओर धकेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री, अवैध हथियार या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here