Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Teen Imli Chauraha News : इंदौर: तीन इमली बस डिपो में भीषण...

Teen Imli Chauraha News : इंदौर: तीन इमली बस डिपो में भीषण आग से कई बसें खाक, विरोध में MIC सदस्य का धरना

Teen Imli Chauraha News : इंदौर। शहर के व्यस्ततम तीन इमली चौराहे के समीप सर्विस रोड पर स्थित बस डिपो में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए वहां खड़ी 4 से 5 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके चलते एमआईसी (MIC) सदस्य मनीष शर्मा ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने पाया काबू जानकारी के अनुसार, डिपो में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बसों में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि टल गई, लेकिन बसों को भारी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन के खिलाफ पार्षद का मोर्चा हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा गया। नगर निगम के एमआईसी सदस्य और स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। मनीष शर्मा ने आरोप लगाया कि “रिहायशी क्षेत्र के बीचों-बीच चल रहे इस बस डिपो को हटाने के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन को पत्र लिखे और शिकायतें कीं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज यह बड़ा हादसा हो गया।” उन्होंने मांग की है कि डिपो को तत्काल यहाँ से स्थानांतरित किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े खतरे को टाला जा सके।

पुलिस की जांच जारी एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आगजनी की इस घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग लगने के सही कारणों का पता लगा रही है। वहीं, जनप्रतिनिधियों की मांगों और शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के साथ चर्चा की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here