Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Car Accident: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, नगर निगम...

Indore Car Accident: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, नगर निगम कर्मचारी की एक्टिवा को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी

Indore Car Accident: इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के व्यस्त विजयनगर थाना क्षेत्र में तेज गति से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे नगर निगम कर्मचारी की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कर्मचारी सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Indore Car Accident: जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा मेरिट होटल के सामने स्थित चौराहे पर हुआ। नगर निगम कर्मचारी सुरेश रोज की तरह अपनी एक्टिवा से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में पैर में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

Indore Car Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद सुरेश सड़क पर गिर पड़े और दर्द से कराहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। घायल कर्मचारी को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Shivpuri Mining Inspector: शिवपुरी में माइनिंग इंस्पेक्टर की दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को थप्पड़ मारने और धक्का देने का आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल

कार चला रहे थे डॉ. ध्रुव बिल्लोरे

Indore Car Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार डॉ. ध्रुव बिल्लोरे चला रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोक लिया। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच

Indore Car Accident: पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।यदि जांच में लापरवाही या तेज रफ्तार से वाहन चलाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य लागू धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Social Media Controversy: दमोह के हटा में भारी आक्रोश: सोशल मीडिया पर गौमाता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन, पुलिस को सौंपा आवेदन

शहर में बढ़ते सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता

Indore Car Accident: इंदौर में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है। व्यस्त चौराहों और मुख्य सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायल कर्मचारी के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here