Indore News : डकैती गैंग का पांचवां खतरनाक गुर्गा गिरफ्तार : परदेशीपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आशीष पाल, रिमांड में खुलेंगे कई राज…

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस को पिछले दिनों डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आशीष पाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE : Raipur News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का 5 दिन चला प्रदर्शन समाप्त, मांगों पर मिला आश्वासन

Indore News : दरअसल, दो दिन पूर्व परदेशीपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे आदर्श राज, राकेश और नागेश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से डकैती के लिए उपयोग किए जाने वाले धारदार चाकू और अन्य हथियार बरामद हुए थे।

इस गिरोह का एक मुख्य आरोपी आशीष पाल मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी।

READ MORE : Trade War : ट्रेड वॉर की गर्मी से तपेगा शेयर बाजार! 100% टैरिफ समेत 3 बड़े झटके कल से असर दिखाएंगे

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी:

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार आरोपी आशीष पाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इन सभी आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे गहन पूछताछ करेगी। बताया गया है कि पकड़े गए इन सभी आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में शहर की अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *