भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की अपील का असर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि कोई भी होर्डिंग, बैनर या अन्य प्रचार माध्यम का उपयोग न करें।
प्रदेश के भोपाल, बैतूल और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनकी मंशा का पालन किया और जन्मदिन के पोस्टर-बैनर लगाने की तैयारी रोक दी। बैतूल में पहले से लगे कुछ होर्डिंग्स को भी स्वेच्छा से हटा दिया गया। यह कार्यकर्ताओं के अनुशासन और नेतृत्व के प्रति आस्था का उदाहरण है।
प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनसेवा है। कार्यकर्ताओं की यह पहल संगठनात्मक अनुशासन और मूल्यों आधारित राजनीति की सशक्त तस्वीर पेश करती है और आने वाले समय में प्रदेश में सादगी और जिम्मेदारी पर आधारित संस्कृति को मजबूत करेगी।









