MP News : नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध माल सहित माफियाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

गोटेगांव। नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मंगलवार को अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान कुल 12 ग्राम स्मैक और 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्करों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

Read News : MP News : प्रदेश अध्यक्ष की अपील पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर हटाए

नगर के नया बाजार से थाना गोटेगांव पुलिस ने स्मैक कारोबारी शिवम उर्फ बिट्टू अहिरवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी कीमत लगभग 1,25,000 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 8, 21 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना चौकी झौतेश्वर पुलिस ने मेला ग्राउंड झौतेश्वर से तीन अवैध गांजा कारोबारियों गोपाल पटैल, नीलकुण्ड दुबे और रविशंकर नामदेव को गिरफ्तार किया। इनके पास से लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Read News : CG News : राजनांदगांव में अवैध लकड़ी कटाई और नक्शा रहित प्लाटिंग पर उठी जांच की मांग

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक जयावति कुडोपे, प्रधान आरक्षक सागर, आरक्षक पंकज, सुमित, मेधराज, गौरीशंकर, नितिन दाहिया और विपिन दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *