Raipur News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का 5 दिन चला प्रदर्शन समाप्त, मांगों पर मिला आश्वासन

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से चल रहे इस आंदोलन को कुलियों को अपनी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद खत्म कर दिया गया। आंदोलन की वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

 

READ MORE: bombardment : कंधार और दूसरे शहरों में बमबारी : अफगानिस्तान के अटैक से बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

Raipur News : रायपुर मंडल के पोर्टर मजदूर निजी बैटरी कार संचालन के विरोध में पांच दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद उनकी दो मुख्य मांगों पर सहमति बनी है।

Raipur News : दो प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं:

1. निविदा में शर्त संशोधन – कुलियों की पहली मांग थी कि भविष्य में किसी भी निविदा की शर्तों में “निविदा में निजी लोग शामिल नहीं होंगे” की शर्त अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए। रेलवे ने इस शर्त को जोड़ने का प्रमाणित आश्वासन दिया है।
2. लाइसेंसी पोर्टरों को प्राथमिकता – दूसरी मांग थी कि यदि रेलवे यात्री परिवहन के लिए किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को काम देती है, तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए ताकि लाइसेंसी पोर्टरों की आजीविका सुरक्षित रहे।

Raipur News : कुली एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेश्वर साहू और संरक्षक दिनेश तरुण चटर्जी ने बताया कि इन दोनों मांगों को मंडल रेल प्रबंधक ने स्वीकार कर प्रमाणित घोषणापत्र जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *